रेलवे कवच सिस्टम से जुड़ी कंपनियां पिछले कुछ समय से बाजार में खूब चर्चा में हैं. इसी बीच HBL Engineering Limited (HBL Power Systems) ने आने वाले सालों के लिए मजबूत रेवेन्यू गाइडेंस जारी की है, जिसके बाद यह स्टॉक फिर से निवेशकों के रडार पर आ गया है. कंपनी रेलवे, डिफेंस, एविएशन और खास बैटरियों के डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग में काम करती है और कवच सिस्टम की प्रमुख सप्लायर है. स्टॉक ने 52 सप्ताह के निचले स्तर से 118.69 फीसदी की जोरदार छलांग लगाई है. ऐसे में आइए जानते हैं बजट से पहले रेलवे के शेयरों का क्या हाल है. इसके अलावा क्या बजट से पहले इनके शेयरों में तेजी आती है या फिर किमते गिरती है.