JW-To-YT: क्या 1 फरवरी को खुलेंगे शेयर बाजार?

×

क्या 1 फरवरी को खुलेंगे शेयर बाजार?

केंद्र सरकार अपना आम बजट 2026-27 इस बार 1 फरवरी को पेश करने जा रही है. खास बात यह है कि 1 फरवरी रविवार का दिन है, जिससे शेयर बाजार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. सरकार ने बजट की तारीख तय कर दी है और इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में इसकी पुष्टि कर दी है. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस तारीख को मंजूरी दे चुकी हैं. हालांकि, बजट वाले दिन शेयर बाजार खुलेंगे या बंद रहेंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों बंद रहते हैं लेकिन इस बार मामला अलग है. दिसंबर 2025 में जारी एक नोटिफिकेशन में NSE ने संकेत दिया था कि वह 1 फरवरी 2026, रविवार को ट्रेडिंग खोलने की संभावना पर विचार कर रहा है, हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सरकार द्वारा बजट की तारीख तय किए जाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि NSE जल्द ही अपना रुख साफ करेगा. दूसरी ओर, BSE की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी बजट शनिवार को पेश किया जा चुका है और उन दिनों बाजार खुले रहे हैं, लेकिन रविवार को बजट पेश होना करीब 26 साल बाद हो रहा है.

Shashank Srivastava