Savita Oil Tech के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 फीसदी तक तेजी आई और शेयर 860.40 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. हालांकि बाद में शेयर करीब 745 रुपये के स्तर पर आ गया. 2026 में शेयर करीब 94 फीसदी चढ़ चुका है. अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1513 करोड़ रुपये और PBT 387 करोड़ रुपये रहा.
बोनस शेयर लंबे समय तक निवेश करने वाले लोगों के लिए अहम कॉरपोरेट एक्शन है. Wipro ने अब तक 14 बार, L&T ने 10 बार, जबकि Infosys और Bajaj Holdings & Investment ने 8-8 बार बोनस शेयर जारी किए हैं. ITC ने 7 बार बोनस दिया है. बार बार बोनस मिलने से निवेशक के पास शेयरों की संख्या काफी बढ़ सकती है.
अगर आपके पास निवेश के लिए 1 करोड़ रुपये हैं तो पूरा पैसा एक ही एसेट क्लास में लगाने के बजाय इक्विटी, डेट और गोल्ड में संतुलित बंटवारा किया जा सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के आधार पर 65 से 75 फीसदी इक्विटी, 15 से 25 फीसदी डेट और 5 से 10 फीसदी गोल्ड रखा जा सकता है.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA Hike को लेकर जल्द खुशखबरी मिल सकती है. मौजूदा 60 फीसदी DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है. अगर यह बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का DA बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जा रही है. ऐसे में […]
El Nino की आशंका के बीच सरकार ने 2026 27 के लिए फूड ग्रेन प्रोडक्शनका लक्ष्य 373.93 मिलियन टन तय किया है. यह 2025 26 के 376.56 मिलियन टन वास्तविक उत्पादन से 2.63 मिलियन टन कम है. खरीफ के लिए 196.21 मिलियन टन और रबी के लिए 177.72 मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है.
सोने की कीमतों में तेजी और बढ़े टैक्स के बीच बिना बिल सोना खरीदने का चलन बढ़ रहा है. इनफॉर्मल मार्केट में ग्राहकों को बाजार भाव के मुकाबले अच्छी छूट मिल रही है. कुछ रिटेल ग्राहकों को 10 ग्राम पर 5,000 से 10,000 रुपये तक की बचत मिल रही है. वहीं, थोक खरीदारों को करीब 6 फीसदी तक सस्ता सोना मिलने की बात सामने आई है.
1 अक्टूबर से सेंट्रल रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा. यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के टिकट और पहचान पत्र की जांच होगी. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा, E-Pass और PTO से यात्रा करने वाले यात्रियों पर खास नजर रहेगी. यात्रियों को ओरिजिनल ID साथ रखना होगा.
NSE शेयर में लिस्टिंग के बाद लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है. 1800 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर ने पहले दिन 1878 रुपये का हाई बनाया, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली हावी हो गई. NSE अब भारत की सबसे वैल्यूएवल कंपनियों की टॉप-10 लिस्ट से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गया है.
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद आखिरी मिनटों में तेज रिकवरी के बावजूद नुकसान में बंद हुआ. Sensex 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 पर और Nifty 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर बंद हुआ. बाजार पर कच्चे तेल की ऊंची कीमत, बॉन्ड यील्ड में तेजी, कमजोर अमेरिकी बाजार और FII बिकवाली का दबाव रहा.
टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे के लिए 2.6 लाख रुपये का पेमेंट किया गया है. सौदा 28 सितंबर को पूरा हुआ. निवेश के बाद मातेश्वरी ई स्मार्ट मोबिलिटी टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी बन गई है.