TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आईपीओ समाचार

₹1.05 लाख करोड़ जुटाने वाले 7 मेगा IPOs का हाल बेहाल! अब ₹88,979 करोड़ रह गई वैल्यू; निवेशकों को किया मायूस

2021 के बाद 9500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने वाले 11 बड़े IPOs में से 7 शेयर फिलहाल अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं. इन कंपनियों ने IPO से 1.05 लाख रुपये करोड़ जुटाए थे, जिसका मौजूदा वैल्यू 88,979 करोड़ है. Swiggy 35% और Paytm 22% नीचे है, जबकि LG Electronics India और ICICI Prudential Asset Management Company 50 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं.

Inox Clean Energy ने ₹10000 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए, रिन्यूएबल एनर्जी के कारोबार में है कंपनी

Inox Clean Energy IPO: 29 सितंबर को फाइल किए गए कंपनी के DRHP के अनुसार, IPO में 8,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर देवांश जैन 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे.

IPO Calendar: अगले हफ्ते खुलेंगे 20 IPO, ₹1,292 करोड़ जुटाने की तैयारी

अगले हफ्ते IPO बाजार में बड़ी हलचल रहेगी। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच 20 IPO खुलेंगे. कंपनियां इन इश्यू के जरिए करीब ₹1,292 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. इनमें 4 मेनबोर्ड और 16 SME IPO शामिल हैं.

4 IPO का सब्सक्रिप्शन पूरा, अब अलॉटमेंट का इंतजार! GMP से जानें किस इश्यू की लिस्टिंग कितनी मजबूत

Adroit Industries, ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses IPO की बोली 25 सितंबर को पूरी हो गई. अब 28 सितंबर को अलॉटमेंट और 30 सितंबर को संभावित लिस्टिंग पर नजर है. GMP में Adroit Industries सबसे आगे है, जिसका GMP 47 रुपये है. वहीं ArMee Infotech, Swastika Infra और Elevate Campuses का GMP क्रमशः 8, 5 और 4 रुपये है.

सज्जन जिंदल की B2B कॉमर्स कंपनी JSW वन प्लेटफॉर्म्स लाएगी IPO, फाइल किए ड्राफ्ट पेपर

JSW One Platforms एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाती है जो MSME को मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन मटीरियल बेचने वालों से जोड़ता है. , प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करना और 1,754.01 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है.

Moneyview IPO पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने लगाई जमकर बोली

Moneyview ने IPO खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 327.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं. एंकर निवेशकों से मिली यह रकम IPO में संस्थागत निवेशकों की शुरुआती भागीदारी को दर्शाती है. कंपनी का IPO 28 सितंबर को बंद होगा. इसके बाद शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग से जुडी प्रक्रिया आगे बढेगी. इस इश्यू के लिए Axis Capital, BofA Securities India, IIFL Capital Services और Kotak Mahindra Capital Company को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

Adroit Industries IPO: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब, रिटेल और NII निवेशकों से मिला शानदार रिस्पांस

Adroit Industries का IPO बोली के पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. 151 करोड़ रुपये के इस IPO को कुल 5.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 7.24 गुना और गैर संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 7.20 गुना सब्सक्राइब हुई. वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों की हिस्सेदारी 5 फीसदी भरी है.

IPO Listing के बाद क्या करें? SS Retail, Jindal Supreme, Hero Motors में कहां बुक करें मुनाफा

हाल ही में सूचीबद्ध हुए SS रिटेल, जिंदल सुप्रीम और हीरो मोटर्स के आईपीओ प्रदर्शन पर विशेषज्ञों ने राय दी है. SS रिटेल में शानदार लिस्टिंग लाभ के बाद प्रॉफिट बुकिंग की सलाह है, वहीं जिंदल सुप्रीम में अपर सर्किट लगने के बाद स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करने को कहा गया है.

NSE IPO में नहीं लगा पाए दांव? अभी बाकी हैं 5 बड़े मौके! Jio से लेकर PhonePe तक का खुलेगा इश्यू

NSE का आईपीओ छूट गया है तो आगे कई बड़े आईपीओ आने वाले हैं. करीब 4.27 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ पाइपलाइन में हैं. इनमें Jio Platforms का 35000 करोड़ रुपये, PhonePe का 12,000 करोड़ रुपये, Mahanadi Coalfields का 10,000 करोड़ रुपये, Avaada Electro का 7600 करोड़ रुपये और OYO से जुड़ी Oravel Stays का 6650 करोड़ रुपये का आईपीओ शामिल है.

सितंबर में 16 IPO में से ज्यादातर ने दिया लिस्टिंग गेन, अब NSE की बारी; जानें किसने दिया दमदार रिटर्न

सितंबर 2026 में लिस्ट हुए 16 IPO में से ज्यादातर ने निवेशकों को पॉजिटिव लिस्टिंग गेन दिया है. ESDS Software Solution समेत कई IPO ने इश्यू प्राइस के मुकाबले मजबूत रिटर्न दिया. वहीं, कुछ IPO कमजोर लिस्टिंग के बाद रिकवरी करने में भी सफल रहे. अब निवेशकों की नजर NSE IPO की लिस्टिंग पर है.