इंडिया न्यूज
ट्रेन टिकट है फिर भी नहीं बचेंगे! 1 अक्टूबर से ID चेकिंग होगी सख्त, जानें किन यात्रियों पर ज्यादा नजर
1 अक्टूबर से सेंट्रल रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा. यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के टिकट और पहचान पत्र की जांच होगी. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा, E-Pass और PTO से यात्रा करने वाले यात्रियों पर खास नजर रहेगी. यात्रियों को ओरिजिनल ID साथ रखना होगा.
नवंबर से पार्किंग फीस डबल, 50% वर्क फ्रॉम होम, प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई़ उपायों की घोषणा की
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई उपाय लागू करने की घोषणा की है. इनमें अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना करना शामिल है. MCD के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और GNCTD के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे.
देश की पहली LNG ट्रेन को मिली हरी झंडी! चलेगी डुअल-फ्यूल तकनीक से; जानें क्यों है खास
भारतीय रेलवे ने गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन शुरू की है. अमित शाह ने रविवार को इसे हरी झंडी दिखाई. ट्रेन में डीजल और LNG की डुअल-फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसी कार्यक्रम में 1542 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स शुरू हुए, जिनमें 700 करोड़ रुपये का WAG-12 मेंटेनेंस शेड और 404 किलोमीटर पर स्टैडर्ड कवच शामिल है.
LNG से दौड़ेगी देश की पहली ट्रेन! कल होगी शुरुआत, जानें डीजल के मुकाबले कितनी होगी बचत
भारत की पहली LNG से चलने वाली ट्रेन को 27 सितंबर को साबरमती स्टेशन से रवाना किया जाएगा. ट्रेन के दो 1400 HP वाले DPC को LNG-डीजल डुअल-फ्यूल सिस्टम में बदला गया है. LNG डीजल की जगह करीब 40 फीसदी तक इस्तेमाल हो सकती है. रेलवे के मुताबिक एक DPC से सालाना 11.9 लाख रुपये और 8 कोच वाली रेक से 23.9 लाख रुपये की बचत हो सकती है.
चूहे-कॉकरोच और गंदगी के बीच बिक रहा था खाना! FDA ने स्विगी इंस्टामार्ट समेत 10 प्लेटफार्म के लाइसेंस किए सस्पेंड
मुंबई एफडीए ने त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. बल्लार्ड एस्टेट के स्विगी इंस्टामार्ट डार्क स्टोर में चूहे और कॉकरोच मिले. कांदिवली के अमेजन वेयरहाउस में भी कई खामियां मिलीं. इसके अलावा सुलेमान उस्मान मिठाईवाला समेत 10 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए. राज्यभर में एफडीए ने 1.36 करोड़ रुपये का संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामान भी जब्त किया.
सरकारी नौकरियों पर सबसे बड़ा प्लान रेडी! करोड़ों युवाओं को अब मिलेगी नौकरी?
सरकारी नौकरी के लाखों अभ्यर्थियों को अक्सर परीक्षा में देरी, तारीखों का टकराव और पेपर लीक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अब सरकार भर्ती परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक वार्षिक कैलेंडर तैयार कर रही है.
21 से 27 सितंबर तक मनोरंजन का फुल डोज! OTT से थिएटर तक रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज
अगर इस हफ्ते नई हिंदी फिल्म या OTT सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं तो 21 से 27 सितंबर के बीच 5 खास रिलीज आपका इंतजार कर रही हैं. इस लिस्ट में Shaque: Trust No One से लेकर The Vvaan और Rise And Fall Season 2 तक शामिल हैं. आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों और सीरीज की पूरी जानकारी.
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
पिछले एक साल में भारत की इकोनॉमी में GDP ग्रोथ, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेंडिंग, एक्सपोर्ट और डिजिटल इकोनॉमी से जुड़े प्रमुख आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान आर्थिक गतिविधियों में किस तरह बदलाव आया. Financial Year 2026-27 की पहली तिमाही में Real GDP Growth 7.8% रही, जबकि मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 9.2% दर्ज की गई.
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
कोयला मंत्रालय गुरुवार को कमर्शियल कोल माइन ऑक्शन के 16वें दौर की शुरुआत करेगा. इस नीलामी में पूरी तरह खोजे गए और आंशिक रूप से खोजे गए कोल ब्लॉक शामिल होंगे. सरकार का लक्ष्य नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाना है. पिछले 15 दौर में 147 कोयला खदानों की नीलामी हो चुकी है और 44 नई कंपनियां इस क्षेत्र में आई हैं.
क्या अब टैरिफ की मनमानी पर लगेगी लगाम? BRICS के 10 देशों ने नई दिल्ली घोषणा में दिया बड़ा संदेश
नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit में सदस्य देशों ने नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया. घोषणा में एकतरफा टैरिफ और गैर-टैरिफ व्यापार उपायों पर गंभीर चिंता जताई गई है. BRICS देशों ने सीमा पार भुगतान के व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रखने और ग्लोबल साउथ की भूमिका मजबूत करने पर भी जोर दिया.
More Videos