गीजर और वाटर हीटर में क्या होता है अंतर, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा
सर्दी के समय में वाटर हीटर और गीजर की डिमांड बढ़ जाती है. अगर आप भी हीटर या गीजर लेने का सोच रहे हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि इन दोनों में से किसे खरीदना ज्यादा किफायती होगा.
सर्दियों का सीजन आ गया है. इन दिनों ज्यादातर लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर और वाटर हीटर का इस्तेमाल करते हैं. दोनों का काम पानी गर्म करने का ही है, लेकिन इनमें काफी अंतर है. गीजर और हीटर दोनों को चलाने में बिजले का इस्तेमाल होता है. इसलिए इनके खर्च भी अलग-अलग हैं. आइए जानते हैं कि पानी गर्म करने वाले इन गैजेट्स में अंतर क्या है और किसे खरीदना फायदे का सौदा होगा.
गीजर
गीजर को आमतौर पर बाथरूम में इंस्टॉल किया जाता है. इसे नल से कनेक्ट किया जाता है और जब गीजर ऑन करते हैं, तो नल से गर्म पानी आता है. इसे अपनी आवश्यता के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं. आपको पानी की जरूरत हो तो गीजर ऑन कर दीजिए और जब जरूरत न हो तो बंद कीजिए. इसमें आप जितना पानी चाहेंगे उतना ही पानी आपको प्रयोग के लिए मिलेगा.
वाटर हीटर
वाटर हीटर का इस्तेमाल भी पानी गर्म करने के लिए ही किया जाता है. जहां गीजर में नल के जरिए गर्म पानी आता है. वहीं, वाटर हीटर से किसी टैंक में पानी को गर्म किया जाता है. हीटर से पानी लंबे समय तक गर्म रहता है. हालांकि, इसमें एक बार जितना पानी गर्म होता है उतना ही प्रयोग कर सकते हैं. ज्यादा पानी के लिए आपको फिर से टैंक में पानी गर्म करना होगा. जबकि, गीजर में ऐसा नहीं है.
कौन है ज्यादा किफायती
वाटर हीटर और गीजर दोनों का प्रयोग पानी गर्म करने के लिए ही किया जाता है. गीजर पानी को तभी गर्म करता है जब आपको जरूरत होती है. उसके बाद यह बंद हो जाता है. वहीं, दूसरी ओर वाटर हीटर में पानी काफी देर तक गर्म रहता है और गर्म बनाए रखने के लिए उसमें ज्यादा बिजली लगती है. इसमें गीजर की तुलना में बिजली की खपत ज्यादा होती है. वहीं, गीजर में कम बिजली लगती है. इसीलिए, गीजर को वाटर हीटर की तुलना में ज्यादा किफायती माना जाता है.
यह भी पढ़ें– बच्चे के नाम पर आज लगा दिया यहां पैसा, तो बड़ा होकर कहेगा ‘थैंक यू पापा’
Latest Stories
8th Pay Commission में उठी वन रैंक-वन पेंशन की मांग! पेंशनर्स को मिल सकती है बड़ी राहत?
8th Pay Commission: 46,260 से 6 लाख 42 हजार रुपए तक हो सकती है सैलरी, ये है कैलकुलेशन
LPG सिलिंडर बुकिंग से लेकर UPI तक, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा असर?
